Raipur

‘दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाए जा सकते’… विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पूर्व CM को दी आईना देखने की नसीहत, इस बात पर दोनों नेताओं में ठनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद तो खत्म हो गया है, लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर सियासत खत्म नहीं हो रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसके खात्मे के श्रेय को लेकर होड़ मची है। अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक पोस्ट पर तीखा जवाब देते हुए उन पर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाए जा सकते।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग शेयर की है, जिसमें रमन सिंह के सुरक्षा सलाहकार रहे केपीएस गिल का साक्षात्कार है। भूरपेश ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि ..और सबूत चाहिए क्या अमित शाह जी? इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “आपकी जेब में तो झीरम घाटी नक्सल वारदात के सबूत थे, लेकिन जब हाथ डालते हैं तब सिर्फ अखबार की एक कतरन ही निकलती है।”

उन्होंने आगे कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाए जा सकते। रमन सिंह ने अपने बयान में भूपेश बघेल को आईना देखने की नसीहत देते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने केवल दोषारोपण की राजनीति की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 71