मध्य प्रदेश

“जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” … वैलेंटाइन – डे मनाने से पहले देख लें ये खबर, शिवसेना ने लाठी पूजन कर प्रेमी जोड़ों को दिया ऐसा अल्टीमेटम

सागर : मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में वैलेंटाइन-डे से ठीक पहले माहौल गर्मा गया है। शहर के पहलवान बब्बा मंदिर में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा ‘लाठी पूजन’ कर प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों को दी गई खुली चेतावनी के बाद अब पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने हिंदू संगठनों से स्पष्ट अपील की है कि वे वैलेंटाइन-डे पर किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, बीते दिन सागर में शिवसेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठियों की पूजा की और सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वैलेंटाइन-डे पर यदि कोई प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकत करता पाया गया, तो उन्हें तत्काल सबक सिखाया जाएगा और मौके पर ही उनकी शादी करा दी जाएगी। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी हिदायत दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के ‘अशोभनीय’ कार्यक्रम का आयोजन न करें। शिवसेना की इस चेतावनी के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट

शिवसेना के इस सख्त रुख के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संगठनों से कानून के दायरे में रहने की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और होटलों पर सुरक्षा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि वैलेंटाइन-डे के दिन शहर की स्थिति कैसी रहती है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

1 of 22