मध्य प्रदेश

Viral Video : कांग्रेसियों ने सीएम को दिखाए काले झंडे, कलेक्टर साहब ने भांज दी लाठियां, देखें वायरल वीडियो

शहडोल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल दौरे पर थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सीएम डॉ मोहन यादव के शहडोल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए खुद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह मैदान में उतरे और आरक्षक से लाठी लेकर कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया।

वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि, इस झड़प में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेख साजिद सहित कई नेता घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 37 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस प्रशासनिक सख्ती के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1KfFWUeGZq

कांग्रेसियों ने पहले से कर रखी थी तैयारियां

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल जिले के धनपुरी पहुंचे थे, जहाँ उन्हें करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करना था, लेकिन इस सरकारी कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने विरोध की तैयारी कर रखी थी, इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले का घेराव कर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

पुलिस ने 37 कांग्रेसियों को लिया हिरासत में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जैसे ही विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, पुलिस ने कुल 37 कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें से अधिकांश को शाम तक जमानत मिल गई, लेकिन शेख साजिद सहित तीन नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने और विरोध प्रदर्शन करने के कारण कलेक्टर ने सख्त कदम उठाना पड़ा।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

1 of 21