ब्रेकिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

कोलंबो : भारत में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का खुमार जमकर बोल रहा है, जी हां आईपीएल के लिए क्रिकेट फैन्स की दीवानगी देखते ही बन रही है। लेकिन इस बीच खेल जगत से शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसके सामने आते ही पूरे खेल जगत में क्रिकेट खिलाड़ियों की थू-थू हो रही है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो क्रिकेटरों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दो क्रिकेटर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार अंडर-19 टीम के दो क्रिकेटरों को महिला डॉक्टरों का बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रह है कि महिला डॉक्टर कोलंबो के नाराहेनपिटा इलाके के एक होटल में कॉन्फ्रेंस के लिए रूकीं हुईं थी। आरोप है कि इन क्रिकेटरों ने बाथरूम में मौजूद छोटे-छोटे छेद या खुली जगहों का फायदा उठाकर अपने मोबाइल फोन से महिलाओं की नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग की।

नहा रही महिलाओं को बनाया अश्लील वीडियो

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों का खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है और हुल्फ्ट्सडॉर्प मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें व्यक्तिगत मुचलके (करीब 1,564 अमेरिकी डॉलर) पर जमानत दे दी गई। साथ ही दोनों को 25 मई को दोबारा कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। लिस फिलहाल डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए मोबाइल डेटा खंगाल रही है।

सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस

पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने होटल परिसर में मौजूद कुछ पुरुषों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। अब जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि क्या इन वीडियो को कहीं ऑनलाइन अपलोड किया गया या सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट पर पहले भी लगे गंभीर आरोप

  • – 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दनुष्का गुणाथिलका को ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें अदालत से राहत मिल गई।
  • – पूर्व खिलाड़ी दुलीप समरवीरा को ऑस्ट्रेलिया में एक महिला खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार के चलते 20 साल के लिए बैन कर दिया गया।
  • – 2010 में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान तिलकरत्ने दिलशान पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसमें अन्य खिलाड़ियों के नाम भी सामने आए थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

भाजपा सरकार ने बढ़ाया मजदूरी रेट …. अब 11 हजार की जगह मिलेंगे 15000 रुपये, मिलेगा पूरे महीने का एरियर्स !…

फरीदाबाद : हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्य भर में अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिकों…

CG : सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का ऐलान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान…

1 of 21