LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, गरज – चमक के साथ चलेगी आंधी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला अधिक समय तक जारी नहीं रहेगा। आज रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

किसानों से की अपील

धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड का असर कृषि कार्यों और फसलों पर भी पड़ेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर विशेष ध्यान दें और जल प्रबंधन की योजनाएं बनाएं। मौसम विभाग की इस जानकारी को देखते हुए नागरिकों को भी सलाह दी जाती है कि वे गरज-चमक के समय खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षा उपाय अपनाएं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17