Raipur

छत्तीसगढ़ के इन 43 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, अब इन जगहों पर मिली पोस्टिंग, GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के 43 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति के बाद शासन द्वारा इन अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं भी की गई हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों में से 12 अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के निज स्थापना में नियुक्त किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न मंत्रियों के निजी कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा शेष अधिकारियों की नियुक्ति लोक भवन तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में की गई है।

पुलिस विभाग में हुआ था फेरबदल

बता दें कि कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीतें दिनों राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। गृह विभाग के आदेश के तहत 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) और 3 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा), कैंप बस्तर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रशांत शुक्ला, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), रायपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया था।

प्वाइंट्स के जरिए समझे पूरी खबर

  • लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत
  • सचिवालय प्रशासन को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम
  • लोकभवन और अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
  • मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती
  • प्रमोशन के साथ-साथ प्रशासनिक संतुलन पर शासन का फोकस

देखें सूची

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47