अपराध

आशिक के साथ संबंध बनाने के दौरान महिला की मौत, आखिरी बार मिलने आई थी बॉयफ्रेंड से, जानिए कैसे थम गई सांसें

आशिक के साथ संबंध बनाने के दौरान महिला की मौत, आखिरी बार मिलने आई थी बॉयफ्रेंड से, जानिए कैसे थम गई सांसें

Girlfriend Dies While Having Sex : शादी के बाद एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चलते हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं। आए दिन ऐसे मामले देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर से भी ऐसा ही एक केस सामने आया है, जहां हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की उनकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां प्रेमी से आखिरी बार मिलने पहुंची महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बनशंकरी इलाके का है, जहां रहने वाली हरिनी नाम की महिला अपने प्रेमी से आखिरी बार मिलने होटल पहुंची थी। बताया जा रहा हे कि हरिनी के दो बच्चे हैं और वह अपने आशिक से एक मेले में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था कि एक दिन हरिनी के परिवार वालों को दोनों के रिश्ते के बारे में भनक लग गई। परिवार वालों ने हरिनी को समझाकर उसे यह संबंध खत्म करने के लिए कहा।

इसके बाद हरिनी ने यश से मिलना बंद कर दिया और फोन कॉल्स से भी दूरी बना ली। हत्या वाले दिन यानी 6 जून को यश ने आखिरी बार मिलने की जिद की, जिसे हरिनी ने मान लिया। शाम 5 बजे यश उसे अपनी कार में होटल लेकर गया। वहां कुछ समय साथ बिताने के बाद जब हरिनी ने दोबारा यह स्पष्ट किया कि वह अब यह रिश्ता नहीं निभा सकती, तो गुस्से में आकर यश ने पहले से लाए हुए चाकू से उस पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद वह होटल छोड़कर अपने घर चला गया और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इसके बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सुब्रमण्यपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9