मध्य प्रदेश

10 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने खुद को दी खौफनाक सजा, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दुष्कर्म के एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस महकमे म हड़कंप मच गया है। आरोपी के शव को पुलिस की टीम ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र का है। यहां दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया था। इलाज के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पर अपनी ही 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और थाने लेकर आई थी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इसके बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद आरोपी को ICU में रखा था। वहीं आरोपी ने मौका पाकर फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 22