मध्य प्रदेश

लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ धमकी देकर मंदिर में ऐसा काम कर रहे थे नशेड़ी, भगवान की मूर्ति लेकर शहर से निकला पुजारी

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आस्था से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। नशेड़ियों की धमकियों और लगातार हो रही परेशानियों से तंग आकर एक पुजारी ने भगवान की प्रतिमा को साथ लेकर शहर छोड़ दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार पुजारी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कुछ नशेड़ी तत्व लंबे समय से जगन्नाथ मंदिर परिसर में अवैध गतिविधियां कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग मंदिर में नशे का कारोबार करते थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। पुजारी ने अपने वीडियो में स्पष्ट कहा कि उन्होंने पहले भी मामले की शिकायत खिलचीपुर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनकी समस्या जस की तस बनी रही। सुरक्षा और सम्मान की कमी के चलते उन्होंने भगवान की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्णय लिया।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो पुजारी को इस तरह शहर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। वहीं, आमजन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 24