ओडिशा

Suicide Case : मंत्री के भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रदेश की राजनीति में मचा बवाल, जानें किस मामले में हुआ एक्शन

ब्रह्मपुर/ओडिशा : ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है, यहां परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना के भतीजे को गंजाम जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 24 साल के बिस्वजीत जेना के तौर पर हुई है।

वह मंत्री का भतीजा है और बीसीए (बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) की 20 साल की छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड था। शनिवार को छात्रा का शव अपने छात्रावास के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था। ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि पीड़िता के चाचा की शिकायत के आधार पर गोलंथरा थाने में बिस्वजीत जेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

एसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। बताया गया कि पीड़ित अपनी बहन और तीन अन्य लड़कियों के साथ छात्रावास के एक कमरे में रह रही थी। दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बिस्वजीत जेना भी उसी कॉलेज में बीसीए का छात्र है। बता दें कि आरोपी के चाचा विभूति भूषण जेना गंजाम के गोपलपुर विधानसभा सीट से विधायक और परिवहन मंत्री है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : कांग्रेस के ये तीन विधायक पार्टी से सस्पेंड मुख्यालय ने जारी किया आदेश, अब इस पार्टी में हो सकते है शामिल

भुवनेश्वर : ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग के मामले में कांग्रेस…

Breaking News : डिप्टी रेंजर के ठिकानों पर मिली करोड़ों की संपत्ति, भारी मात्रा में सोना चांदी और कैश मिले

भुवनेश्वर/बस्तर : वन विभाग का डिप्टी रेंजर करोड़ों रुपये वाला कुबेर निकला।…

1 of 2