Uttar Pradesh

SP Leader : ‘उसकी गंदी नजर…’, दोस्त की भाभी को लेकर फरार हुआ सपा नेता, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई गुहार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर आ रही है कि, सपा यानी कि समाजवादी पार्टी के नेता हसीब खान के बेटे इब्राहीम खान पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त की भाभी को दोस्ती के बहाने घर में बुलाकर उसके साथ फरार हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पूरी घटना पूरी तरह से सोची-समझी चाल के तहत हुई और आरोपी अपनी राजनीतिक शक्ति का फायदा उठाकर कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा है।

भाभी को अपने साथ लेकर फरार होने का आरोप

पीड़ित ने बताया कि पहले दोस्ती के जरिये आरोपी घर में दाखिल हुआ और फिर अचानक भाभी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत ठाकुरगंज पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मामले में पीड़ित परिवार का आरोप है कि बालागंज चौकी के इंचार्ज ने पैसा लेकर पक्षीय कार्रवाई की, और आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सीएम योगी से लगाई गुहार

पीड़ित परिवार ने कहा कि ठाकुरगंज पुलिस ने पीड़ित पति और भाई को 24 घंटे से थाने में बंद कर रखा है, जबकि आरोपी सपा का बड़ा नेता होने के कारण खुलेआम दबाव बना रहा है। इस पूरे मामले ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि बिना उच्च स्तर के हस्तक्षेप के उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DU50UakE43s/?igsh=bGVzdmlyZ3h6aGI2

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

1 of 20