मध्य प्रदेश

वैलेंटाइन डे पर ‘लट्ठ’ लेकर खुद सड़कों पर उतरेंगे संत, महामंडलेश्वर अनिलानंद ने बाबू-सोना के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे के विरोध में साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है। संतों ने ‘लाठी पूजन’ कर विरोध का ऐलान किया और इसे “सनातन संस्कृति की रक्षा” से जोड़ते हुए चेतावनी भी दी। संतों का कहना है कि वैलेंटाइन डे विदेशी संस्कृति का प्रभाव है, जिससे हिंदू समाज पर आघात हो रहा है।

वैलेंटाइन डे मनाने वालों के लिए “लट्ठ तैयार हैं”: महामंडलेश्वर अनिलानंद

आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के विरोध के दौरान “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” जैसे नारे लगाए गए। महामंडलेश्वर अनिलानंद ने कहा कि जो भी युवक-युवतियां वैलेंटाइन डे मनाते नजर आएंगे, उनके लिए “लट्ठ तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि अभी यह प्रतीकात्मक चेतावनी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। साथ ही, फूलों की दुकानों पर भी नजर रखने की बात कही गई है।

हिंसा का इरादा नहीं, केवल समाज को सचेत करना उद्देश्य

संतों ने बताया वह किसी के साथ हिंसा करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन समाज को सचेत करने के लिए यह संदेश देना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि “विधर्मी ताकतों” द्वारा हिंदू समाज की परंपराओं को बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। हालांकि, संतों ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल यह विरोध सांकेतिक है।

सागर में भी किया गया लाठी पूजन

एक तरफ जहाँ युवक-युवतियों में वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साह है, वहीं हिंदू संगठन भी पूरी तैयारी में हैं। बीते कल सागर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठी पूजन किया और “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” जैसे नारों के साथ विरोध किया है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

1 of 22