अपराध

Rape Case : 10 साल की मासूम को बनाया हवास का शिकार, खेत में इस हाल में मिली बच्ची, देखकर पपरीजनों के उड़े होश

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय नाबालिग पीड़िता अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। शिकायत में उसने बताया गया कि, 15 फरवरी की दोपहर वह घर के बाहर साइकिल चला रही थी। उसी दौरान गांव का रहने वाला 40 साल का मुकेश पटेल वहां आया और उसे जबरदस्ती खेत की ओर ले गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोप है कि, आरोपी उसे फसल के बीच ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसके पिता को जान से मार देगा। धमकी से डरी बच्ची ने यह बात किसी को नहीं बताई और चुप रही। कुछ समय बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। तब उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया जिसके बाद नाबालिग को लेकर परिजन रहली थाने लेकर पहुँचे, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

What's your reaction?

Related Posts

नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा … नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

गुवाहाटी : डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को…

सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले से ऑनर किलिंग की एक दिल…

1 of 10