Kawardha

CG : थानेदार बनकर धान परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली, ग्रामीणों ने किया बवाल …. तो खुल गया राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा : कवर्धा जिले में फर्जी थानेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स फर्जी थानेदार बनकर धान परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध कर बवाल मचाया, तब सारी सच्चाई सामने आ गयी और पुलिस ने फर्जी थानेदार को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गये, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कवर्धा ज़िले के केजेदाह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां रामकुमार श्रीवास नामक व्यक्ति खुद को थानेदार बताकर अपने साथियों के साथ तहसीलदार लिखे वाहन में घूम रहा था। इस दौरान वह धान परिवहन करने वाले वाहनों को रोककर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होने रामकुमार श्रीवास को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर लोहारा के तहसीलदार विवेक गुहैया मौके पर पहुंचे।

इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने उन्हें भी कई घंटों तक घेरकर रखा। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम से तहसीलदार ने खुद को अनजान बताया है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि इस गिरोह में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इसके अलावा आरोपियों पर वन विभाग के चेकपोस्ट में तैनात एक चौकीदार के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। ⁠ फिलहाल पुलिस ने फर्जी टीआई रामकुमार श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। जबक फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

1 of 5