Korba

बालको के G-9 प्रोजेक्ट पर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला प्रशासन, वन विभाग और पूर्व कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

कोरबा : कोरबा में बालको के जी-9 प्रोजेक्ट को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस बालको के इस विवादित प्रोजेक्ट के बहाने जिला प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे नियमों के साथ खुला खिलवाड़ बताया है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने बालकों प्रबंधन की मनमानी पर जिला प्रशासन के संरक्षण के साथ ही पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाये है। आपको बता दे बालको के जी 9 प्रोजक्ट का भूमिपूजन कोरबा विधायक और सूबे के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया था। इस भूमिपूजन के बाद से ही पूर्व और मौजूदा मंत्री आमने-सामने हो गये है।

गौरतलब है कि बालको के जी-9 प्रोजक्ट का भूमिपूजन सूबे के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की थी। इस प्रोजक्ट के भूमिपूजन के बाद से ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखित शिकायत भी किया था। शिकायत में जयसिंह अग्रवाल ने बालको के जी-9 प्रोजेक्ट को मिली अनुमति पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये थे। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि बालको के जी-9 प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर पहले कोरबा डीएफओ ने निर्माण कार्य पर स्टे लगाया जाता है और बाद में बिना ठोस आधार के उसी प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी जाती है।

यह पूरा घटनाक्रम वन विभाग की कार्यप्रणाली और उसकी निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि किसी परियोजना में नियमों का उल्लंघन पाया गया और उस पर रोक लगाई गई, तो बाद में अचानक अनुमति कैसे दे दी गई ? उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के सरंक्षण में बालको प्रबंधन लगातार मनमानी कर रहा है। बावजूद इसके बालको की अवैधानिक कार्यो पर कोई एक्शन नही लिया जाता, जो कि प्रशासनिक कार्य प्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है। जयसिंह अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बालको की मनमानी इसी तरह से जारी रहती है, और स्थानीय कारोबारियों के साथ कार्रवाई की जाती है, तो आने वाले दिनों में वे इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देने से पीछे नहीं हटेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17