नई दिल्ली

Petrol Diesel Price : भारत की जनता को महंगाई का डबल डोज, 5 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या है आपके शहर में रेट

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करते हुए दोनों ईंधनों के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। कीमतें बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए जितनी वृद्धि की आवश्यकता थी, यह बढ़ोतरी उसका लगभग दसवां हिस्सा ही है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थीं। हालांकि, मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों ईंधनों के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की एकमुश्त कटौती की गई थी।

पांच रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

वहीं दूसरी ओर निजी कंपनी जियो ने पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपए लीटर तक रेट बढ़ाया है, जिसके बाद यहां पेट्रोल के रेट 100 रुपए से पार पहुंच गया है। वहीं, सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पंपों में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर होगी। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था।

सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी

गौरतलब है कि मुंबई महानगर और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में कल ही 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। नए रेट के अनुसार अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि महानगर गैस ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बाजार परिस्थितियों के चलते सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गैस की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में अशांति से जुड़े करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।

पीएम मोदी ने लोगों से की थी ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक विशेष आह्वान किया था। उनके सुझावों में ईंधन की बचत करना भी शामिल है। पीएम ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कंपनियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई कि जहां संभव हो, घर से काम करें, ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और तेल की खपत कम हो सके। PM ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना खरीदने और विदेशी यात्रा को टाल दें। भारत भारी मात्रा में सोना और तेल आयात करता है, जिसे कम करना देश की आर्थिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

भारत के अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

City Petrol-Diesel Price TodayPetrol PriceHike 🟢Diesel PriceHike 🟢
New Delhi Petrol-Diesel Price Today₹97.77🟢₹3.00₹90.67🟢₹3.00
Kolkata Petrol-Diesel Price Today₹108.74🟢₹3.29₹95.13🟢₹3.11
Mumbai Petrol-Diesel Price Today₹106.64🟢₹3.10₹93.14🟢₹3.11
Chennai Petrol-Diesel Price Today₹103.90🟢₹3.10₹95.47🟢₹3.08
Bengaluru Petrol-Diesel Price Today₹106.17🟢₹3.21₹94.10🟢₹3.11
Noida Petrol-Diesel Price Today₹98.04🟢₹3.30₹91.31🟢₹3.50
Gurugram Petrol-Diesel Price Today₹98.29🟢₹2.99
Bhubaneswar Petrol-Diesel Price Today₹104.57🟢₹3.60₹96.11🟢₹3.56
Hyderabad Petrol-Diesel Price Today₹110.89🟢₹3.39₹98.96🟢₹3.26
Thiruvananthapuram Petrol-Diesel Price Today₹110.58🟢₹3.20₹99.35🟢₹3.09
Patna Petrol-Diesel Price Today₹108.55🟢₹3.01₹94.63🟢₹2.85
Chandigarh Petrol-Diesel Price Today₹97.27🟢₹2.97₹85.25🟢₹2.80
Jaipur Petrol-Diesel Price Today₹107.97🟢₹2.94₹93.23🟢₹2.74
Lucknow Petrol-Diesel Price Today₹97.55🟢₹2.82₹90.82🟢₹2.96

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब आपकी अनुमति के बिना नहीं कटेगा चालान! सड़कों पर अब ‘चालान’ की ‘चाबी’ है आपके हाथ …. जान लें नए नियम

नई दिल्ली : अगर आप भी दिल्ली की सड़कों के खिलाड़ी हैं, तो ये नया अपडेट आपके लिए…

1 of 28