हैदराबाद : हैदराबाद में वनप्लस ने अपने समर लॉन्च इवेंट में तहलका मचा दिया। कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स, OnePlus Nord 5 और Nord CE 5, के साथ-साथ OnePlus Buds 4 को भी लॉन्च किया। ये डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आए हैं। आइए, आपको इनके दमदार फीचर्स, कीमत और सेल डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus Nord 5 की कीमत और ऑफर्स
वनप्लस नॉर्ड 5 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस मॉडल (8GB+128GB) की कीमत 31,999 रुपये है, जबकि 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 34,999 और 37,999 रुपये है। ICICI और RBL बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे कीमत 29,999 रुपये से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और ऑफलाइन स्टोर्स में 11 महीने तक की EMI बिना डाउनपेमेंट के मिलेगी। फोन की सेल 9 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से वनप्लस की वेबसाइट, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल जैसे स्टोर्स पर शुरू होगी।
Nord 5 के कातिलाना फीचर्स
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800nits ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB LPDDR5x रैम से लैस है। गेमिंग के लिए 7,300mm² VC कूलिंग सिस्टम और 144 FPS सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन (Sony LYT-700, OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है। 6800mAh की बैटरी 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है। फोन Android 15 पर ऑक्सीजनOS 15 के साथ चलता है और 4 साल के OS अपडेट्स का वादा है।
Buds 4 और Nord CE 5 की झलक
Nord CE 5 और Buds 4 के स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल्स तो इवेंट में कम ही सामने आईं, लेकिन ये भी Nord 5 की तरह दमदार होने की उम्मीद है। Nord CE 5 में भी हाई-एंड फीचर्स और Buds 4 में शानदार साउंड क्वालिटी मिलने की बात कही जा रही है।






















