Bilashpur

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आ रहा है। इस हिंसक घटना में व्यक्ति पर लाठी और फरसे से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके साथी शरद कौशिक भी आरोपियों के हमले का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक का नाम मोहन पांडे बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में घटना के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking News : तीन दिन पहले लापता हुआ था युवक नदी में तैरता मिला शव, गांव में मचा हड़कंप पुलिस ने जांच की शुरू

बिलासपुर : पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम बसंतपुर से…

CG News : बांध में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शरीर पर बंधा था पत्थर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह घोरामार…

1 of 25