Raipur

Raipur Stadium : रायपुर में होगा वनडे और T20 मैच, भारत के खिलाफ इन देशों के खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में T20 और वनडे इंटरनेशनल मैच का आयोजन होने वाला है। रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए बीसीसीआई ने वेन्यू फाइनल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले रायपुर में एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा चुका है, जो न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच खेला गया था। हालांकि मैच लो स्कोरिंक रहा, जिसके चलते दर्शक मैच का भरपूर आनंद नहीं ले पाए थे।

मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की प्रतियोगिता होनी है, जिसके लिए बीसीसीआई ने वेन्यू फाइनल कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच 23 जनवरी 2026 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। वहीं, इससे पहले वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दक्षिण आफ्रीका और भारत के बीच तीन वनडे और दो टी20 मैचों की प्रतियोगिता होनी है।

इस सीजरी का दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला जाना है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ही होना है। गौरतलब है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक ही इंटरनेशनल मैच खेला गया है। जबकि आईपीएल, रोड सेफ्टी जैसी कई प्रतियोगिताओं का यहां सफल आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में वनडे और इंटरनेशनल मैच आयोजन किया जाना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47