कारोबार

भारत में पेट्रोल – डीजल और गैस सिलेंडर का नया रेट जारी, जानिए किस शहर में कितने बदल गए दाम और अब आपको कितना करना होगा भुगतान

नई दिल्ली : खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बाद दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राक्रितिक गैस की संकट देखने को मिली है। भारत में जहां एपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है तो दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ वृद्धि हुई है। वहीं, दूसरी ओर युद्ध के चलते कच्चा तेल भी बेतहासा महंगा हुआ है। हालांकि कच्चा तेल महंगा होना भारत के लिए कोई समस्या नहीं है, क्योंकि भारत अभी भी सिर्फ इरान नहीं बल्कि रूस से भी कच्च तेल आयात कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि भारत में आज पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से 20 फरवरी को जारी रेट के अनुसार देश में आज ईंधन के रेट में सरकार की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ शहरों में परिवहन शुल्क और स्थानीय सरकार की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट में मामूली बदलाव देखने को मिला है। वहीं, बात करें पड़ोसी देशों की तो श्रीलंका, म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी ईंधन महंगा हुआ है। श्रीलंका में पेट्रोल 7.4% और डीजल 9.3% महंगा हुआ, जबकि म्यांमार में पेट्रोल 7.2% और डीजल 8.5% बढ़ा है। अफगानिस्तान में भी पेट्रोल 7.0% और डीजल 8.8% महंगा हुआ।

भूटान में पेट्रोल की कीमतों में अपेक्षाकृत कम यानी 4.2% वृद्धि हुई, लेकिन डीजल में 13.6% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के 3 से 4 दिनों के भीतर ही सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 1300 गैस एजेंसियों के जरिए आपूर्ति हो रही है। सरकार ने गैस कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड ऑफिसर्स के जरिए रोजाना औचक निरीक्षण करें। हर निरीक्षण की जिओटैगिंग रिपोर्ट भी विभाग को भेजनी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकैट, शॉपिंग मॉल में किराए के कमरे में हो रहा था पूरा खेल

मेरठ : मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक लोकप्रिय अस्पताल के पास स्थित एक…

Petrol Diesel Price : पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, नए साल से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी…

1 of 5