Raipur

Nava Raipur : नवा रायपुर को तहसील का दर्जा, 6 RI और 20 पटवारी हल्का में इतने गांव होंगे शामिल

रायपुर : राजधानी क्षेत्र के नवा रायपुर को तहसील का दर्जा देने की तैयारी कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। नवा रायपुर तहसील में 6 RI और 20 पटवारी हल्का होगा। वहीं नवा रायपुर तहसील में 39 गांव शामिल किए गए हैं। राजस्व विभाग ने नवा रायपुर तहसील की सीमा परिभाषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने रायपुर जिले में एक नई तहसील गठित करने और उसकी सीमाएं निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा है।

चार तहसीलों से गांव अलग होंगे

नई तहसील नवा रायपुर अटल नगर के गठन के लिए रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर तहसीलों के गांवों को अलग किया जाएगा। प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत इन चारों तहसीलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर नई तहसील बनाई जाएगी। ⁠

ऐसा होगा नई तहसील का ढांचा

प्रस्ताव के मुताबिक नई तहसील में कुल 6 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल किए जाएंगे। इनमें पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी और रायपुर-18 (कंदुल) मंडल शामिल हैं। इन मंडलों के पुनर्गठन से राजस्व प्रशासन को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47