मध्य प्रदेश

‘पीरियड में भी जबरन करता है पति सेक्स’ 10 पन्नों का सुसाइड नोट लिख बीवी ने उठाया खौफनाक कदम, लेकिन क्यों लिखी ये बात

मऊगंज : रीवा संभाग के मऊगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के हनुमान थाना इलाके में एक विवाहित महिला ने अपने मायके में सुसाइड कर लिया है। मृतका ने मौत को गले लगाने से पहले परिजनों के लिए 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में उसने अपने आत्महत्या की वजहों को उजागर किया है।

पीरियड में भी जबरन सेक्स

पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में मुख्यतौर पर ससुराल पक्ष की तरफ से प्रताड़ित किये जाने का जिक्र किया है। उसने पति सास पर मारपीट करने की बात भी लिखी है। साथ ही आरोप लगाते हुए बताया है कि, वह पीरियड्स के दौरान भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने मौत से पहले अपने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है। उसने बताया है कि, मोबाइल में सभी कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो सुरक्षित है। महिला ने अपने नोट में दोनों मां-बेटे को कभी माफ नहीं करने की भी बात कही है। ⁠

शुरू हुई मामले की जांच

बहरहाल पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि में जुट गई है। इसके लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की भी मदद ली जा सकती है। पुलिस महिला के आरोपों के आधार पर ससुराल के लोगों से पूछताछ की तैयारी में है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25