मध्य प्रदेश

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतका और मृतक के बीच थे अवैध प्रेम संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को रानीताल इलाके में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जांच के दौरान मृतका की पहचान रांझी निवासी पल्लवी परिहार के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। बताया गया कि पल्लवी परिहार और मृतक अंकु बर्मन के बीच अवैध प्रेम संबंध थे। दोनों एक साथ हलवाई का काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। आरोपी अंकु बर्मन महिला की हत्या के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बस स्टैंड के पास पेड़ पर मिला शव

इसी बीच आज माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ISBT बस स्टैंड के पीछे एक पेड़ पर अंकु बर्मन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि फांसी पर लटके अंकु के हाथ भी बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

मां से मिलाने का झांसा देकर नवविवाहिता से गैंगरेप, दरिंदगी के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका

गुना:- जिले के बमोरी थानाक्षेत्र में नवविवाहिता महिला को मां से मिलाने का झांसा…

1 of 28