भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोशनी ने महज 4 महीने पहले अक्हूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। बताया जा रहा है कि रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा में एक पीजी में रह रही थी।
कैसे हुआ खुलासा?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब आज सुबह वह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को को अनहोनी की आशंका हुई। रोशनी को कई बार आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पीजी के गार्ड को सूचना दी गई। इसके बाद पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी पड़ी मिली। रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी, जिससे स्थिति और गंभीर लगने लगी। तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोशनी ने अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह अलीराजपुर की रहने वाली थी। बीते सप्ताह ही घर से लौटकर आई थी। पुलिस जांच में साफ हो पायेगा कि रोशनी ने यह कदम क्यों उठाया।






















