बिहार

“निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो और 10 लाख रुपये पाओ”.. जरूरी थी रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और होटल बुकिंग की फीस

Viral News : देश में हर दिन शातिर ठग, ठगे के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे है। शुरुआत में वो लोगों को फांसने में कामयाब भी होते है लेकिन आखिर में उनकी कलई खुल जाती है। वही बात करें बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की जा रही थी। ठग निःसंतान महिलाओं को गर्भवती कराने के बदले 10 लाख रुपये देने का लालच देते थे। पुलिस ने इस मामले में रंजन कुमार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।

कैसे होता था स्कैम?

पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी मनी और होटल बुकिंग के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। भरोसा जीतने के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट और झूठे वादे किए जाते थे। पैसे लेने के बाद आरोपी फोन बंद कर फरार हो जाते थे। ⁠

पीड़ितों ने बताई आपबीती

कई पीड़ितों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पूरी प्रक्रिया वैध दिखाई गई, लेकिन रकम देने के बाद न तो कोई संपर्क हुआ और न ही वादे पूरे किए गए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार कितने राज्यों तक फैले हुए हैं। बहरहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के लालच भरे ऑफर्स से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध योजना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

1 of 5