नई दिल्ली

Liquor Shop : प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला तीन दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई, जाने किस वजह..

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के कई वार्डों में 30 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली है। वहीं शराब बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। आबकारी विभाग ने आदेश जारी करते हुए 48 घंटे की ड्राई डे घोषित की है। आदेश के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक इन सभी वार्डों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

आबकारी आयुक्त रवि झा ने कहा कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक इन सभी वार्डों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा मतगणना वाले दिन 3 दिसंबर को भी 24 घंटे तक शराब की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

किन 12 वार्डों में रहेगी पाबंदी

ड्राई डे का प्रभाव मुंडका, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी और विनोद नगर में लागू होगा। चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : बदल गया भारत के इस राज्य का नाम, मोदी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानिए क्या होगा नया नाम

नई दिल्ली : मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों के…

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा होली से पहले लगा बड़ा झटका, …. इतने रुपए बढा दाम, जानिए आपके शहर में नया रेट

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। इस…

1 of 23