Korba

Korba Road Accident : भीषण सड़क हादसा, पुल से गिरकर कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

कोरबा : कोरबा जिले में आज तड़के एक भीषण हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों शख्स बिलासपुर से कार में सवार होकर विश्रामपुर तातापानी महोत्सव में शामिल होने रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्त में ही तेज रफ्तार कार मदनपुर के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। जिससे कार सवार दोनों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला मोरगा चैकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय गोपाल चंद्र डे और 36 वर्षीय अरुण सेन बिलासपुर के तोरवा थानांतर्गत देवरीखुर्द निवासी है। दोनों शख्स मंगलवार की शाम बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान आज तड़के मदनपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। इस भीषण हादसे के तुरंत बाद ही कार में आग लग गयी।

जिससे हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति अंदर ही फंस गये और जिंदा जलकर दोनों की मौत हो गयी। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही बांगो और मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मोरगा पुलिस ने इस भीषण हादसे पर मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17