Korba

Korba News : लुटेरों ने युवक को अधमरा होते तक पीटा, जबरन ऑनलाइन ट्रांसफर कराई रकम, मोबाइल – नगदी लूटे, मृत समझ कर छोड़ भागे

कोरबा : बिलासपुर-उरगा भारतमाला हाईवे पर शनिवार शाम लूटपाट और मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। मोतीसागर पारा निवासी प्रीतेश मिर्झा (28) को 5–6 बदमाशों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे बेहोश समझकर सड़क पर ही छोड़ दिया और फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक प्रीतिश एलआईपीएल कंपनी में काम करता है।

शनिवार शाम वह पंतोरा से घर लौट रहा था। तरदा के पास हाईवे पर खड़े बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवाई और रुपयों की मांग की। प्रीतिश द्वारा पैसे न होने की बात कहने पर आरोपी आगबबूला हो गए और हाथ-मुक्कों, लाठी, डंडे और बेल्ट से उसकी ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उसके कान से सोने की बाली, मोबाइल और नगदी छीन लिए। इतना ही नहीं, धमकाकर उससे फोन पे के जरिए भी रकम ट्रांसफर करा लिया। लगातार हमले से प्रीतिश बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।

आरोपी उसे मृत समझ मौके से फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर प्रीतिश किसी तरह टोल प्लाजा पहुंचा। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों को पूरी घटना बताई, जिन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी। परिवारजन तुरंत पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज किया जा चुका है और पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17