Korba

Korba Crime : NTPC के DGM के घर चोरी, तीन दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं, बाहरी गिरोह पर शक

कोरबा : NTPC टाउनशिप में NTPC के एक वरिष्ठ अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। कोरबा के जिले के दर्री थाना क्षेत्र  में ये पूरी घटना हुई है। मामले में बाहरी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस उसी एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना NTPC के डीजीएम (डिप्टी जनरल मैनेजर) के आवास की है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाया और डायमंड, सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे टाउनशिप में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना रात के समय हुई, जब घर में सामान्य गतिविधियां शांत थीं। चोरों ने घर में प्रवेश कर कीमती सामान पर हाथ साफ किया और बिना किसी शोर-शराबे के मौके से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि चोरों की पूरी गतिविधि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्धों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वारदात को पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया गया। पुलिस अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल चुकी है।

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है। पुलिस का मानना है कि वारदात में किसी बाहरी गिरोह का हाथ हो सकता है, क्योंकि चोरी का तरीका बेहद सुनियोजित और प्रोफेशनल प्रतीत होता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चोरों ने घर में मौजूद केवल कीमती सामान को ही निशाना बनाया, जिससे यह संभावना भी जताई जा रही है कि उन्हें घर की अंदरूनी जानकारी हो सकती है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस आसपास के लोगों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद NTPC टाउनशिप के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। टाउनशिप जैसे संरक्षित और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस प्रकार की बड़ी चोरी ने लोगों को झकझोर दिया है। कई लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है। दर्री थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

1 of 17