Korba

Korba Breaking : मटकी में मिला मासूम का शव, मचा हड़कंप जांच मे जुटी पुलिस

कोरबा : जिले के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी नहर के तीन नंबर गेट पर साईफन में एक मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर साईफन पर कचरा फंसा होने के कारण एक सफाई कर्मी वहां पहुंचा था।

इसी दौरान उसकी नजर साईफन में एक मटकी पर पड़ी, जिस पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। पूजा सामग्री या अस्थि होने की आशंका में जब उसने मटकी फोड़ी, तो उसमें एक मासूम का शव मिला। यह देखकर वह घबरा गया और डर के कारण मौके से भाग गया। बाद में उसने किसी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि शव साईफन में फंसा हुआ है।

तत्काल दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद गंगा राम ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मासूम के शव को बाहर निकाला गया। दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : नशा मुक्ति केंद्र में मौत पर मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, दो दिन पहले ही कराया था भर्ती

कोरबा : नशामुक्ति केंद्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। नशा…

1 of 19