बिहार

GPS Tracking : चप्पल में GPS लगाकर पत्नी पर नजर, बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई

पटना : फुलवारी शरीफ के एकता नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी पर शक होने के बाद पति ने उसकी चप्पल में चुपके से GPS डिवाइस लगा दिया और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगा। शनिवार को जब लोकेशन संदिग्ध लगी तो पति अचानक घर पहुंचा और दरवाजा खुलते ही पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख हैरान रह गया।

इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ, शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और मामला थाने तक पहुंच गया, जहां देर रात तक ड्रामा चलता रहा।इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई और आरोप है कि गुस्से में पति ने प्रेमी से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी।

थाना प्रभारी मोहम्मद शहबाज आलम के अनुसार, आपसी सहमति के बाद सभी को छोड़ दिया गया। फिलहाल यह अजीबोगरीब मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

Breaking : प्रदेश की महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे पैसे नए आवेदन का विंडो हुआ क्लोज, क्या बंद हो जाएगी योजना?

पटना : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी और विधानसभा चुनावों में गेमचेंजर मानी जा रही…

“पति आवारा हो तो कंडोम सहारा हो विश्व एड्स दिवस पर बेबाक नारों की गूंज जागरूकता रैली बनी चर्चा का केंद्र

बिहार/समस्तीपुर : विश्व एड्स दिवस पर समस्तीपुर के सदर अस्पताल में वह मंज़र देखने…

1 of 5