Job - Nokari

Govt. Job : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, इस विभाग में 28740 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली : अगर आप भी नौकरी की तलाश में है और आप भी डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें देशभर के अलग अलग डाक परिमंडलों में हजारों पदों पर भर्ती किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अहम तारीखें और मेरिट लिस्ट अपडेट

आपको बता दें कि डाक विभाग में कुल 28,740 पदों पर भर्ती की जानी है। इंडिया पोस्ट की यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक, सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर और ब्रांच पोस्ट मास्टर जैसे पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। आवेदन से लेकर चयन तक की हर जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

क्या है राज्यवार वैकेंसी? महाराष्ट्र पहले, यूपी दूसरे नंबर पर

रिक्तियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां 3,553 पद निकाले गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 3,169 पदों पर भर्ती होगी, जो देश में दूसरे नंबर पर है। पश्चिम बंगाल में 2,982, मध्य प्रदेश में 2,120 और तमिलनाडु में 2,009 पद हैं। इसके अलावा गुजरात में 1,830, केरल में 1,691 और दिल्ली में 42 पद तय किए गए हैं।

डाक विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक जमा किया जा सकेगा। जिन उम्मीदवारों से आवेदन में गलती हो जाती है, उनके लिए 18 और 19 फरवरी 2026 को सुधार का मौका दिया जाएगा। पहली मेरिट सूची 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।

कौन कर सकता है आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 10वीं तक गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, साइकिल चलाने की क्षमता और आजीविका के पर्याप्त साधन होना भी जरूरी है।

पद के अनुसार वेतनमान

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग तय किया गया है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पद के लिए वेतन 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रतिमाह तक होगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए वेतन 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5