कारोबार

Gold Silver Price : आज फिर बदले सोने के भाव! शादी सीजन से पहले चढ़े दाम, जानिए आपके शहरों में कितने रुपए का हुआ 10 ग्राम गोल्ड?

कारोबार : नवंबर के पहले कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने की कीमतों में हल्की तेजी के साथ हुई है। घरेलू फ्यूचर मार्केट (MCX) पर सोमवार सुबह गोल्ड फ्यूचर ₹1,21,435 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि शुरुआती कारोबार में यह ₹1,21,854 के हाई लेवल तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड ₹1,21,620 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव ₹1,21,232 से करीब ₹388 ज्यादा है।

धातुएक्सपायरीओपन प्राइस (₹)हाई प्राइस (₹)करेंट प्राइस (₹)पिछले बंद भाव (₹)
Gold5 दिसंबर 2025₹1,21,435₹1,21,854₹1,21,620₹1,21,232
Silver5 दिसंबर 2025₹1,48,791₹1,49,210₹1,49,078₹1,48,600

एक हफ्ते में सोना ₹2,600 सस्ता, चांदी ₹3,000 लुढ़की

हालांकि पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। 24 कैरेट सोना ₹2,620 और 22 कैरेट सोना ₹2,400 तक सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,23,140 और 22 कैरेट सोना ₹1,12,890 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह देश के आर्थिक केंद्र मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,12,740 और 24 कैरेट सोना ₹1,22,990 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

आज के गोल्ड रेट

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,23,140₹1,12,890
मुंबई₹1,22,990₹1,12,740
अहमदाबाद₹1,22,990₹1,12,790
चेन्नई₹1,22,990₹1,12,740
कोलकाता₹1,22,990₹1,12,740
हैदराबाद₹1,22,990₹1,12,740
जयपुर₹1,23,140₹1,12,890
भोपाल₹1,22,990₹1,12,790
लखनऊ₹1,23,140₹1,12,890
चंडीगढ़₹1,23,140₹1,12,890

क्यों घट-बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में हाल की गिरावट के कई कारण हैं:-

डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों पर दबाव आया है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी: यील्ड बढ़ने से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में डॉलर की ओर बढ़े हैं।

डिमांड में सुस्ती: त्योहारी सीजन खत्म होते ही घरेलू बाजार में मांग कुछ धीमी पड़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव: ग्लोबल स्पॉट गोल्ड प्राइस घटकर 48.97 डॉलर/औंस पर आने से स्थानीय बाजार पर असर दिखा।

शादी सीजन में फिर बढ़ सकती है मांग

नवंबर महीने से देशभर में शादी सीजन की शुरुआत हो रही है। भारत में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में डिमांड बढ़ने से कीमतों में फिर तेजी देखी जा सकती है।विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट को निवेशक एक खरीदारी का मौका (Buying Opportunity) मान सकते हैं, क्योंकि लंबे समय में सोना अभी भी एक सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) माना जाता है।

    What's your reaction?

    Related Posts

    Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकैट, शॉपिंग मॉल में किराए के कमरे में हो रहा था पूरा खेल

    मेरठ : मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक लोकप्रिय अस्पताल के पास स्थित एक…

    Petrol Diesel Price : पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, नए साल से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

    नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी…

    1 of 5