नई दिल्ली

Gold Price Today News : दशहरे के बाद टूट गई सोने की तेजी, कीमत घटी तो बाजार में लौटी रौनक

नई दिल्ली : आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की चमक फीका पड़ती नजर आ रही है। दोनों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। जहां 1 किलो चांदी की कीमत में 2000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं सोने के भाव 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। दशहरे के बाद सोने की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया है।

आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई जिससे निवेशकों और खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,18,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी घट गई है। शारदीय नवरात्रि के दौरान सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई को छू रही थीं। अब देश के 10 बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट क्या है, आइए जानतें हैं।

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,08,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 2 अक्टूबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 550 रुपये फिसलकर 1,18,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।

मुंबई और कोलकाता में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,08,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,18,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,08,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चेन्नई में कीमत

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,08,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने से साथ आज शुक्रवार को चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 3 अक्टूबर को इसका भाव 200 रुपये टूटकर 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में 2 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

24 कैरेट सोने की आज की कीमत

ग्राम (g)आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹11,819₹11,884– ₹65
8 ग्राम₹94,552₹95,072– ₹520
10 ग्राम₹1,18,190₹1,18,840– ₹650
100 ग्राम₹11,81,900₹11,88,400– ₹6,500

पिछले 7 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक24 कैरेट कीमत (₹)बदलाव (₹)22 कैरेट कीमत (₹)बदलाव (₹)
अक्टूबर 03, 2025₹11,819– ₹65₹10,835– ₹60
अक्टूबर 02, 2025₹11,884– ₹55₹10,895– ₹50
अक्टूबर 01, 2025₹11,939+ ₹180₹10,945+ ₹165
सितम्बर 30, 2025₹11,759+ ₹55₹10,780+ ₹50
सितम्बर 29, 2025₹11,704+ ₹141₹10,730+ ₹130
सितम्बर 28, 2025₹11,5630₹10,6000
सितम्बर 27, 2025₹11,563+ ₹60₹10,600+ ₹55

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : बदल गया भारत के इस राज्य का नाम, मोदी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानिए क्या होगा नया नाम

नई दिल्ली : मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों के…

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा होली से पहले लगा बड़ा झटका, …. इतने रुपए बढा दाम, जानिए आपके शहर में नया रेट

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। इस…

1 of 23