अपराध

Gang Rape News : रेलवे कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर किया महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा के पानीपत की 35 वर्षीय एक महिला के साथ खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने को लेकर एक रेलवे कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र स्टेशन पर रेलवे तकनीशियन भजन और कुरुक्षेत्र निवासी शिवम के रूप में हुई है। शिवम के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

रेलवे स्टेशन पर आरोपियों ने मिटाई हवस

जीआरपी अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो आरोपियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। इससे पहले कहा गया था कि अपराध पानीपत रेलवे स्टेशन पर किया गया था।पानीपत जीआरपी के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि क्या इस घटना में और भी लोग शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

महिला के पति ने दर्ज करवाई थी शिकायत

महिला के पति ने 26 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि वह 24 जून को पानीपत में अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। कथित तौर पर बलात्कार के बाद ट्रेन के ऊपर से गुजरने के कारण महिला का एक पैर कट गया था और उसका रोहतक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पहले कहा था कि महिला ने उन्हें बताया था कि 24 जून की रात वह पास के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया, जिसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है। उसने बताया था कि वह आदमी उसे एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। किला थाने के प्रभारी श्री निवास ने पहले कहा था, ‘‘बाद में, दो और लोग उसके साथ आ गए और उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया।’’

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9