राष्ट्रीय

Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल

अहमदाबाद : अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। आपको बता दे आज अहमदाबाद से लंदन के लिए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जो कि परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक थे। वहीं अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद से ही सारी उड़ाने रद्द कर दी गयी है। उधर इस भीषण हादसे की खबर के बाद से पूरे देश की नजर इस दुर्घटना पर बनी हुई है। आपको बता दे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। जिनका इस हादसे मेें निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व सीएम नहीं बच पाए हैं।

आपको बता दे विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की पुष्टि की जा रही है। प्लेन के क्रैश होते ही विमान आग का गोला बन गया था। जिसके कारण विमान में सवार ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी। वहीं दूसरी तरफ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts