Road Accident

एक ही परिवार के 5 कार सवारों की दर्दनाक मौत.. ब्रेक की जगह ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर!.. 400 मीटर की गहराई में मिली सभी लाशें..

नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भवाली बायपास के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्षेत्रीय DSP रविकांत सेमवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची। कार करीब 300 से 400 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई मिली। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और सभी लोग अंदर फंसे हुए थे।

मरने वाले सभी एक ही परिवार के

जानकारी के मुताबिक कार चालक लखनऊ का रहने वाला था, जबकि कार में सवार चार लोग खटीमा के एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में 45 साल, 59 साल, 19 साल और 12 साल उम्र के लोग शामिल हैं। चालक की पहचान शुरुआत में नहीं हो पाई थी।

अस्पताल में जांच के बाद मौत की पुष्टि

SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरा किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

Big Road Accident : राज्य में भीषण सड़क हादसा ऊंचाई से गिरी टूरिस्ट वैन, 10 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुःख

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर ज़िले में वालपराई पहाड़ियों पर एक हेयरपिन मोड़…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

1 of 6