भोपाल : मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में डीएसपी स्तर के कुल 64 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार एक दर्जन अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) और अन्य कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। पन्ना जिले के गुन्नौर एसडीओपी मानसिंह टेकाम को पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
वहीं 24वीं वाहिनी जावरा, रतलाम के सहायक सेनानी रामबाबू पाठक को 25वीं वाहिनी भोपाल में नई पदस्थापना दी गई है। इंदौर जिला पुलिस में एसपी यातायात जोन-2 के पद पर पदस्थ मनोज खत्री को पीटीआरआई मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा डीएसपी रेडियो मुख्यालय भोपाल सुभाष सिंह को डीएसपी सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
देखें पूरी सूची



























