कारोबार

डीजल 25 और पेट्रोल 20 रुपए हुआ सस्ता, आज से ही सभी पेट्रोल पंपों पर लागू कर दिए गए हैं नए रेट, लोग बोले- खत्म हुआ अच्छे दिन का इंतजार

बिजनेस : अमेरिका और ईरान के बीच हुए तनाव के चलते बीते दिनों पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, अब हालात सामान्य होने के बाद कीमतों में स्थिरता आ गई है। साथ ही कच्चे तेल के दाम भी पुराने स्तर पर आ चुके हैं। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि सरकार एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर सकती है। जनता की उम्मीद के अनुरूप सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती करने का ऐलान किया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज से ही लागू कर दिए गए हैं।

डीजल 25 और पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता

मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका की सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPC) ने कल या​नि 29 जून को पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 20 और डीजल में 25 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। कीमतों में गिरावट आने के बाद यहां ऑक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 414 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि लंका ऑटो डीजल की नई कीमत 382 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि, ऑक्टेन 95 पेट्रोल, सुपर डीजल और केरोसिन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पाकिस्तान में भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इससे पहले पाकिस्तान में भी पेट्रोल की कीमत में 74 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 67 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इस बात की घोषणा खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी थी। इस बदलाव के बाद, पेट्रोल की कीमत 373 रुपए से घटकर 299 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत 378 रुपए से घटकर 311 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

खाली शराब की बोतल फेंकने की जरूरत नहीं! अब हर बोतल पर मिलेंगे 10 रुपये, इस शहर में लगी AI वाली मशीन

तमिलनाडु : अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बेकार समझकर कचरे में फेंक…

CNG Price Update : आम जनता पर डबल झटका! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में उछाल, जानिए कितना बढ़ा दाम

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की…

1 of 6