अपराध

Crime News : बेवफा पत्नी की खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला मौत का राज़

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज ज़िले में मऊगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-135 के किनारे ग्राम डगड़ौवा के पास 30 दिसंबर की रात मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह सनसनीखेज वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी थी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी और प्रेमी के सहयोगियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे के किनारे एक 35-40 वर्षीय युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पोस्टमार्टम और जांच के बाद मृतक की पहचान लाला उर्फ सुधीर दहिया जो सतना का रहने वाला था और पेशे से एम्बुलेंस चालक था। मऊगंज पुलिस ने जब मृतक की पत्नी कंचन दहिया से पूछताछ की, तो उसके बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि कंचन ने अपने प्रेमी गबरू उर्फ दिनेश पटेल के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

साजिश के अंदर कंचन ने प्रेमी को मऊगंज बुलाया। प्रेमी गबरू अपने दोस्त शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित के साथ पहुँचा और दोनों ने मिलकर सुधीर दहिया की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने चेहरे पर कई वार इसलिए किए ताकि शव की पहचान न हो सके। हत्या के बाद वे शव को हाईवे किनारे फेंककर अपने दोस्त संजना सिंह के घर छिपे रहे।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी कंचन दहिया, संजना सिंह और हत्या में शामिल शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी शिवम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस अब इस मामले के मुख्य फरार आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

1 of 9