बरहरवा : झारखंड के बरहरवा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध प्रेम संबंध उजागर होने के डर से एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे आयुष कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के पोखर किनारे फेंक दिया। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 फरवरी 2026 को ग्राम रतनपुर निवासी आयुष कुमार की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पिता हेमंत कुमार साह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर मृतक की मां मीनू देवी (33) और उसका प्रेमी रोहित साहा (30), जो रिश्ते में महिला का भांजा लगता है, को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे और 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे, जब आयुष के पिता घर पर नहीं थे, मीनू देवी ने रोहित साहा को घर के पीछे बुलाया था। इसी दौरान आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और इसका विरोध किया, जिसके बाद संबंध उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव पोखर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Crime News : मां बनी कातिल : प्रेमी के साथ मिलकर 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या
Related Posts
School Closed : भीषण ठंड के बीच प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल मे छुट्टियों का ऐलान जाने कितने दिनों तक बंद रहने वाले हैं स्कूल
रांची : झारखंड में इन दिनों भीषण ठंड देखने को मिल रही है। ठंड ने लोगों की हालत…
अब युवतियों को सरकार देगी 10-10 हजार रुपए, गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, बेटियों के लिए खोला खजाना
रांची : झारखंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की…
Viral Video : प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान देखे पूरा वीडियो
नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई…
Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो
गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…
Plane Crash News : दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस प्लेन क्रैश, डाक्टर, मेडिकल स्टाफ सहित 7 लोग थे सवार, घने जंगल में गिरा विमान
रांची : झारखंड के रांची में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां उड़ान भरने के बाद…

















