बिहार

Crime News : कपड़ा बचने वाले 50 साल के शख्स के कान काटे, नंगा करके लोहे की रॉड से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में एक 50 साल के शख्स पर गांव की भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित भीड़ ने उसके कान काट लिए और लोहे की रॉड से बुरी तरह से पिटाई की। भीड़ के इस हमले में बुरी तरह से घायल शख्स को पुलिस ने अस्पातल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान 12 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अतहर हुसैन के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बिहार के नालंदा जिले का है। बताया जा रहा है कि नालंदा के गगन दीवान गांव के रहने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन साइकिल पर घुम-घुमकर कपड़े बेचते थे। पीड़ित के भाई मोहम्मद शाकिब आलम ने बताया कि 5 दिसंबर की शाम जब वह कपड़ा बेचकर लौटते वक्त रोह थाना क्षेत्र के भट्टपार गांव के पास उनकी साइकिल खराब हो गई थी। पंचर ठीक कराने के लिए उन्होंने कुछ लोगों से दुकान के बारे में पूछा। इसी दौरान लोगों ने उनका नाम और पेशा पूछा और फिर अचानक गांव की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

मरने से पहले हुसैन ने किया था सनसनीखेज खुलासा

घटना में बुरी तरह से घायल हुसैन का एक वीडियों भी सामने आया है। जिसमें उसने बताया था कि हमलावरों ने उन्हें साइकिल से खींचकर नीचे गिराया। उनके साथ मारपीट की और उसके पास रखे 18 हजार रुपये लूट लिए। देखते ही देखते करीब 15 से 20 लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद भीड़ ने हाथ-पैर बांध दिए और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। हुसैन ने बताया थ कि…भीड़ ने ईंट और रॉड से पीटा, जिससे मेरा हाथ टूट गया। इसके बाद प्लास से मेरे कान और उंगलियां भी काट दीं। मृतक हुसैन ने आगे बताया कि भीड़ ने पैंट खोलकर उनके गुप्तांग की जांच की और गर्म लोहे की रॉड से उनके शरीर को दाग दिया।

गंभीर रूप से घायल हुसैन को पुलिस ने बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की जानकारी होने के बाद रोह पुलिस ने रात करीब ढाई बजे गांव पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुसैन को बचाया। हुसैन को पहले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रोह ले जाया गया। लेकिन बाद में पावापुरी वीएमआईएस रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हुसैन की मौत के बाद 6 दिसंबर को पत्नी शबनम परवीन ने भट्टपार गांव के रहने वाले 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपियों ने लगाया चोरी का आरोप

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक आरोपी सिकंदर यादव ने मृतक हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें हुसैन पर उसी रात करीब 10ः15 बजे चोरी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक घर से सोने-चांदी के गहने और बर्तन चोरी हुए और ग्रामीणों ने हुसैन को चोरी के कुछ सामान के साथ पकड़ लिया। सिकंदर ने आरोप लगाया कि इस दौरान हुसैन ने उनके भाई सत्यनारायण पर लाठी से हमला कर दिया। जिसके बाद नाराज भीड़ ने उस पर हमला कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि 24 घंटे के भीतर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की जांच के दौरान 13 दिसंबर को चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें दो नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

1 of 5