LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति, बस्तर के इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, ये विधायक संभालेंगे मुख्य और उप सचेतक की जिम्मेदारी

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए उपनेता प्रतिपक्ष और सचेतकों (व्हिप) की नियुक्ति कर दी है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं विधायक दलेश्वर साहू को विधानसभा में मुख्य सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया गया है। वहीं, विधायक दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में लंबे समय से उपनेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। अब आखिरकार पार्टी ने इनकी नियुक्ति कर दी है। लखेश्वर बघेल बस्तर में एक बड़े कांग्रेस नेता माने जाते हैं। बस्तर विधानसभा से वे लगातार तीसरी बार विधायक हैं। उनकी नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधायक दल में नियुक्तियों का स्वागत करता हूं। विधानसभा में जनता की आवाज को और बुलंदी देने नई टीम तैयार है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का आभार जताया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17