Raipur

CG News : श्मशान घाट में सनसनी शव के चिता से सिर गायब, आसपास मिले …. चीज अस्थि लेने पहुंचे परिजनों के उड़े होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अजीबो-गरीब चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के जरवाय श्मशान घाट से एक अंतिम संस्कार के बाद अस्थि-संग्रह के लिए पहुंचे परिजनों को शव का सिर नहीं मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

तांत्रिक क्रिया की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार जरवाय निवासी शेखर यादव का हाल ही में अंतिम संस्कार किया गया था। जब परिजन अस्थियां बटोरने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो चिता स्थल पर शव का सिर गायब पाया गया। परिजनों ने बताया कि चिता के पास नींबू, सिंदूर और अन्य तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी पड़ी मिली। इससे मामले को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी

श्मशान परिसर के अंदर एक लावारिस बाइक भी मिली है जिससे घटना और अधिक संदिग्ध हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 73