LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर अब दिखने लगा है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों ने शीत लहर का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर ज़िले शामिल है। इन जिलों ने शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं।

वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस होनी लगी है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। दिन में रायपुर का पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 16