LIFE
छत्तीसगढ

CG Water Update : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक फिर तेज बारिश के आसार, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

रायपुर : भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी (IMD) ने बुधवार को कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर इन 8 में तेज बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन सरगुजा संभाग में अब भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। यहां लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले और डैम उफान पर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को दिनभर बादलों ने डेरा डाले रखा, हालांकि कई इलाकों में बारिश नहीं हुई।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। रायपुर और बिलासपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17