Balrampur

CG : ‘बच्चों से डर रहे हैं शिक्षक …,’ गणतंत्र दिवस पर मंच से बीजेपी नेताओ के सामने छलका प्राचार्य का दर्द, बोले – सजा दो तो

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब स्कूल के प्राचार्य का दर्द मंच से छलक पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

मंच से छलका प्राचार्य का दर्द

समारोह के दौरान प्राचार्य गिरीश मिश्रा ने माइक संभालते हुए कहा कि कुछ विद्यार्थियों और उनके परिजनों के व्यवहार के कारण शिक्षक दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे लगातार कक्षाओं से अनुपस्थित रहते हैं और यदि अनुशासन के तहत उन्हें कोई सजा दी जाती है, तो परिजन सीधे अनुविभागीय अधिकारी के पास पहुंचकर शिकायत करने लगते हैं। प्राचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि मिडिल स्कूल के कुछ छात्र कक्षा में ही शिक्षकों के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्राचार्य ने मंच से यह भी कहा कि विद्यार्थियों के परिजन शिक्षकों पर लगातार मानसिक दबाव बना रहे हैं। इसका सीधा असर पढ़ाई पर पड़ रहा है और स्कूल की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। 26 जनवरी के अवसर पर जहां एक ओर सभी छात्र और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर प्राचार्य द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई ये बातें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8