Raigarh

CG Sex Racket : हाईटेक सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, WhatsApp पर होता था पूरा डील, बाहर से बुलायी जाती थी लड़कियां, तीन गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद इस अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी में स्थित संतोष सोनी के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रहा है।

सूचना में यह भी बताया गया कि यहां नियमित रूप से ग्राहकों को बुलाया जाता है और तय रकम के बदले महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह को दी गई। एसएसपी के निर्देश पर थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्णय लिया, ताकि आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके और ठोस साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम के साथ उक्त मकान में भेजा।

मकान के अंदर पहुंचने पर पाइंटर ने देखा कि वहां तीन महिलाएं मौजूद थीं और देह व्यापार की बातचीत की जा रही थी। जैसे ही पाइंटर से पूर्व निर्धारित संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान को चारों ओर से घेर लिया और अचानक छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान मौके से डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मकान के अंदर से तीन महिलाओं को भी बरामद किया, जिन्हें बाद में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे को संचालित कर रहे थे और आसपास के क्षेत्रों से ग्राहकों को बुलाया जाता था।

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं यह रैकेट अंतरजिला स्तर पर तो सक्रिय नहीं था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

CG Road Accident : भीषण हादसे मेें 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो…

1 of 7