Raipur

CG : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था रैकेट, कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद

रायपुर : राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित समता कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस गोरखधंधे का खुलासा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया।

जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल को लंबे समय से इस स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर के अंदर चल रही अनैतिक गतिविधियों को रंगेहाथ पकड़ा और मौके पर मौजूद लोगों को पुरानी बस्ती पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

बड़ी संख्या में मौजूद थे बजरंग दल कार्यकर्ता

भंडाफोड़ के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने स्पा सेंटर के बाहर प्रदर्शन करते हुए इस गोरखधंधे को बंद करने और संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47