Raigarh

CG Sex Racket Busted : जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का छापा, कॉलगर्ल, महिला दलाल सहित चार गिरफ्तार

रायगढ़ : जिस्मफरोशी के अड्डे पर एक बार फिर पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में देह व्यापार का अवैध कारोबार लगातार फैलता जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जहां चक्रधरनगर थाना पुलिस ने केलो विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, वहीं बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के शिवा नगर इलाके में दबिश देकर एक और देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में एक युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके पर मौजूद दो युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवतियों से पूछताछ कर उनकी भूमिका स्पष्ट की गई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक समझाइश देकर मुक्त किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के अनुसार, यहां राहुल कुमार यादव और उसकी एक महिला सहयोगी बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करा रहे थे और इससे अवैध कमाई कर रहे थे।सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और देर रात मकान पर छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मकान से मिले आरोपी और युवतियां

छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के भीतर आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और अनैतिक कार्य के लिए लाई गई दो युवतियां मौजूद मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली थाने लाया, जहां उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल कुमार यादव ने स्वीकार किया कि वह बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था और इससे होने वाली कमाई को आपस में बांटा जाता था। आरोपी ने यह भी कबूला कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।वहीं, मौके पर मिली दो युवतियों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे इस रैकेट की संचालक नहीं थीं, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी है।

लगातार हो रही कार्रवाई से मचा हड़कंप

लगातार दो दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में देह व्यापार के मामलों का खुलासा होने से रायगढ़ में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह के अवैध धंधों को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

1 of 7